फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: छत्तीसगढ़ जाकर विद्यासागर महाराज को श्रद्धांजलि देंगे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
-बड़ागांव के त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में आयोजित में हुई धर्मसभा
विज्ञापन

फोटो नंबर 25केएआर 2
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। बड़ागांव के त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में आयोजित धर्मसभा में श्रद्धालुओं ने समाधिस्थ विद्यासागर महाराज को विनयांजलि दी। श्रद्धालुओं ने जैन तीर्थ चन्द्रगिरी छत्तीसगढ़ पहुंचकर आचार्य को श्रद्धांजलि देने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

बड़ागांव के त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में धर्मसभा हुई, जिसकी शुरुआत श्रद्धालुओं ने णमोकार मंत्र से की। इसमें स्याद्वाद युवा क्लब के सदस्यों ने समाधिस्थ जैन संत को विनयांजलि दी। श्रद्धालुओं ने दो मिनट का मौन रख भगवान पार्श्वनाथ से संत विद्यासागर महाराज की आत्म शांति की प्रार्थना की। आचार्य त्रिलोक भूषण महाराज ने कहा कि आचार्य विद्यासागर महाराज एक उत्कृष्ट संत थे। उन्होंने अपनी साधना व तपस्या से जन-जन का कल्याण किया। भगवान महावीर वंदना से सभा का समापन हुआ। इस दौरान आर्यिका मुक्ति भूषण माता, आर्यिका दृष्टि भूषण माता, आर्यिका अनुभूति भूषण माता, त्रिलोक चंद जैन, स्याद्वाद युवा क्लब अध्यक्ष शैलेष जैन, प्रदीप जैन, मयंक जैन, संदीप जैन, सौरभ जैन, पराग जैन, मनीष जैन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें