बड़ौत। अग्रसेन भवन में सनातन धर्म प्रचारिणी महासभा के तत्वावधान में चल रहे श्रीमद भागवत पितृ दोष निवारण सप्ताह ज्ञान यज्ञ के छठे दिन श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया।
कथा से पहले सुबह सात बजे पंचांग पीठ, नवग्रह मंडल, वास्तु मंडल, क्षेत्रपाल मंडल, पार्थिव रुद्राभिषेक, पितृ तर्पण आचार्य उमेश कौशिक, शिवम शास्त्री, राहुल शास्त्री के सानिध्य में हुआ। मुख्य अजमान सुनीता वर्मा, धर्म प्रकाश वर्मा, निशांत चौधरी, योगेंद्र एडवोकेट, मोनू शर्मा पूजा रहे। दोपहर 2 बजे व्यास पीठ पर विराजमान कथा व्यास आचार्य अतुल कृष्ण ने भक्तों को भगवान श्री कृष्ण की बाल-लीलाओं का वर्णन करते हुए बताया कि इंद्र भगवान के प्रकोप से यादवों की रक्षा करते हुए श्री गोवर्धन महाराज की पूजा, परिक्रमा कर भगवान गोवर्धन महाराज को प्रसन्न किया। बचपन में ही भगवान श्री कृष्ण ने असुरों का विनाश किया। जैसे कालिया, अघासुर, बकासुर, पूतना का विनाश किया। कथा में ओमवती, रविंद्र तिवारी, डॉ़ जगमोहन शर्मा, ब्रह्मसिंह गोयल, आदेश गोयल, रमन गोयल, नगीन चंद प्रधान शामिल रहे।