-आए दिन ट्यूबवेलों पर हो रही चोरी को लेकर जताई नाराजगी
फोटो संख्या 4
बड़ौत। हिलवाड़ी गांव के किसानों ने बुधवार रात कोतवाली पहुंचकर खूब हंगामा किया। आरोप था कि गांव के जंगल में लगातार ट्यूबवेलों पर चोरी की घटनाएं हो रही हैं। अब तक 25 से अधिक किसानों के नलकूपों से लाखों के विद्युत उपकरण चोरी कर लिए गए, लेकिन सूचना के बाद भी न ताे पुलिस एक भी चोर को पकड़ पाई और न ही रात्रि गश्त कर रही है। किसानों ने बताया कि गांव के जंगल में चोर अब तक रामकिशन, रामफूल, हरवीर, नरेन्द्र, सुखवीर, प्रमोद, नीरज, इकबाल, हरेन्द्र, सत्यपाल, मदन, रणवीर सिंह समेत 25 से अधिक किसानों के नलकूपों से स्टार्टर, केबिल, किट चोरी कर चुके हैं। इस संबंध में अमीनगर सराय रोड पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा व सिपाहियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। उन्होंने पुलिस कार्यशैली पर सवाल उठाए और जल्द चोरी की घटनाओं का खुलासा करने की मांग की। इस दौरान किसानों की कोतवाली पुलिस के साथ नोकझोंक भी हुई। हालांकि इंस्पेक्टर ने उन्हें आश्वासन देकर लौटा दिया।