पार्श्वनाथ भगवान का 100 वां जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। बड़ागांव स्थित श्री पार्श्वनाथ प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर में पार्श्वनाथ भगवान का 100 वां जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने श्रीजी को पालकी में झुलाया और पूजा अर्चना कर धर्म लाभ उठाया। श्रीजी को सर्पित मधुर भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे।
बृहस्पतिवार सुबह सात बजे श्री पार्श्वनाथ प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर में नित्य नियम पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। सौधर्म इंद्र की भूमिका पवन कुमार व चिराग जैन, करोल बाग दिल्ली, ईशान इंद्र की भूमिका जगदीश चंद व आकाश जैन, दयानंद विहार दिल्ली, कुबेर इंद्र की भूमिका दीपक जैन व विक्रांत जैन दिल्ली और अन्य दो इंद्र अमित मित्तल बलराम नगर लोनी, विपिन कुमार, पूनम जैन, उर्मिला जैन, अमित जैन दिल्ली बने। इंद्राणी नीता जैन बलराम नगर, मंजू जैन रिठानी मेरठ वालों को बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। श्रद्धालु भगवान पारसनाथ की जयजयकार कर मधुर भजनों पर झूमते रहे। इस दौरान मुकेश जैन, प्रदीप जैन, राजीव जैन, देवेंद्र जैन, प्रभात कुमार, रवि जैन, राहुल जैन आदि मौजूद रहे।