फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: स्मार्ट टाउनशिप के लिए नक्शा बनकर तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पहली स्मार्ट टाउनशिप के लिए नक्शा बनकर तैयार हो गया है। जिसकी आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और इसको जल्द लांच किया जाएगा। इस स्मार्ट टाउनशिप से एक्सप्रेसवे के किनारे नया बागपत बसाने की तैयारी है।
विज्ञापन

बागपत-बड़ौत-खेकड़ा विकास प्राधिकरण ने जुलाई 2025 में बागपत में पहली स्मार्ट टाउनशिप विकसित करने की योजना बनाई। इस योजना पर एक महीने बाद ही मुहर लग गई थी और दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के पास अग्रवाल मंडी टटीरी में 83 करोड़ रुपये से 7.68 हेक्टेयर जमीन खरीदी गई।
जिस जमीन को खरीदा गया था, वह महायोजना-2031 में कृषि की श्रेणी में थी। उसको आवासीय में करने की मंजूरी भी विकास प्राधिकरण बोर्ड की बैठक में मिल गई। इस तरह लग रहा था कि काम तेजी से चल रहा है और नए साल पर टाउनशिप को लांच कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए टाउनशिप का नक्शा भी तैयार करने के लिए काम चल रहा था। नक्शा बन गया है और नक्शे के आधार पर जल्द प्लॉटों के दाम तय होने हैं। जिससे उम्मीद है कि टाउनशिप जल्द लांच की जाएगी।
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के पास है टाउनशिप
यह स्मार्ट टाउनशिप दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के नजदीक है। इसका विकास प्राधिकरण के साथ ही आम लोगों को फायदा होगा। वहां केवल बागपत के लोग ही नहीं, बल्कि दिल्ली, गाजियाबाद के लोग भी आकर रह सकते हैं, क्योंकि दिल्ली का रास्ता केवल आधा घंटे का हो जाएगा। वहीं विकास प्राधिकरण को अच्छे दाम वहां प्लॉटों के मिल सकते हैं।
विज्ञापन


स्मार्ट टाउनशिप के लिए कार्य किया जा रहा है। किसानों से अतिरिक्त जमीन की बात हो गई है। उम्मीद है कि टाउनशिप को जल्द लांच किया जाएगा।
-राजीव कुमार राय, एडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें