फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बड़ौत में जाट पर दांव खेलने की तैयारी में सपा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सपा ने बागपत विधानसभा सीट कांग्रेस देने की पेशकश करने के चार दिन बाद ही बड़ौत पर जाट प्रत्याशी पर दांव खेलने की तैयारी कर ली। सपा ने अर्जुन अवार्डी पहलवान शौकेंद्र तोमर को बड़ौत विधानसभा का प्रभारी बनाया। इससे माना जा रहा है कि उनको ही बाद में प्रत्याशी बनाया जा सकता है।
विज्ञापन

सपा के बागपत विधानसभा सीट पर रवि बैंसला, बिल्लू प्रधान, राहुल अवाना समेत कई दावेदार टिकट की दौड़ में शामिल हैं। इस बीच ही सपा ने कांग्रेस को बागपत सीट देने की पेशकश कर दी और इसपर तुरंत ही कांग्रेस के नवाब अहमद हमीद ने टिकट का दावा ठोक दिया।
इस बीच ही सपा ने बड़ौत विधानसभा सीट पर पहलवान शौकेंद्र तोमर को प्रभारी बना दिया। शौकेंद्र वर्ष 2017 में सपा के टिकट पर बड़ौत से चुनाव लड़ चुके हैं। तब भाजपा के केपी मलिक ने जीत दर्ज की थी और रालोद के साहब सिंह दूसरे स्थान पर रहे थे, जबकि शौकेंद्र अकेले लड़कर भी 28,376 वोट लेने में कामयाब रहे थे।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी का कहना है कि शौकेंद्र को विधानसभा प्रभारी बनाया गया है। उनको ही प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर वरिष्ठ पदाधिकारियों के स्तर से फैसला होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें