फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बुखार के साथ डेंगू का प्रकोप, पंद्रह दिन तक खांसी कर रही परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। वायरल बुखार के साथ जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है। इसके साथ ही पंद्रह दिन खांसी भी लोगों का पीछा नहीं छोड़ रही है। पिछले एक महीने में जहां वायरल के मरीजों की भरमार है, वहीं जिले में डेंगू के डेढ़ सौ केस मिल चुके हैं। जिला अस्पताल में एक महीने में डेढ़ गुणा ओपीडी अधिक हो रही है, अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ी है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में रोजाना 1200 ओपीडी हो रही है। इनमें बुखार के रोजाना 200 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। बुखार ठीक होने के बाद मरीजों में खांसी और गले की समस्या बढ़ रही है। चिकित्सकों का कहना है कि बुखार के बाद गला खराब होने से खांसी 15 दिनों तक लोगों को परेशान कर रही है। मरीजों को बुखार के बाद भी पूरी तरह से ठीक होने पर में दो सप्ताह तक का समय लग रहा है। चिकित्सक मरीजों को अधिक विटामिन और कैल्शियम की पूर्ति के लिए ताजे फल और पेय पदार्थों का अधिक सेवन करने की सलाह दे रहे हैं।

डेढ़ गुणा बढ़ी ओपीडी, भर्ती मरीजों की संख्या भी बढ़ी
जिला अस्पताल में एक महीने में ओपीडी डेढ़ गुणा बढ़ गई है और भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। जिला अस्पताल में अगस्त माह में 18966 ओपीडी हुई थी और 1143 मरीज भर्ती हुए है, जबकि सितंबर माह में जिला अस्पताल में 24229 ओपीडी हुई है और 1265 मरीज भर्ती हुए हैं। अक्तूबर माह में अब तक दस हजार से अधिक ओपीडी हो चुकी है और लगभग चार सौ मरीज भर्ती हो चुके हैं।
विज्ञापन


ऐसे करें बचाव
-भीड़ वाले इलाकों में मास्क का प्रयोग करें।
-बीमार पड़ने पर चिकित्सक से सलाह लें।
-बीमार पड़ने पर नारियल पानी और पेय पदार्थों का अधिक सेवन करें।
-बुखार होने पर पूरा आराम करें।
- विटामिन, कैल्शियम का अधिक मात्रा में सेवन करें।
- नियमित व्यायाम जरुर करें।

-बुखार ठीक होने के बाद मरीजों को पूरी तरह से ठीक होने में दो सप्ताह तक का समय लग रहा है। बुखार के बाद मांसपेशियों में दर्द के अलावा खांसी और गले में परेशानी हो रही है। -डॉ़ विभाष राजपूत, सीएचसी अधीक्षक
-मौसम में हो रहे बदलाव से जिला अस्पताल में ओपीडी और भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। पिछले एक माह में जिला अस्पताल की ओपीडी डेढ़ गुणा तक बढ़ गई है। -डॉ़ एसके चौधरी, सीएमएस
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें