फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिवाना के ग्रामीणों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिवाना के ग्रामीणों ने शुक्रवार को हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों की गाड़ी को घेर लिया और धूप में ही गाड़ी के आगे बैठ गए। मौके पर पहुंचे एएसपी मनीष मिश्रा ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। उसके बाद ग्रामीण शांत हुए और वापस लौटे।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि दस जून को रणबीर उर्फ भूरा की तीन लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। रणबीर के भाई राहुल ने राजकुमार, मयंक और विशु के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। रमाला पुलिस आरोपी राजकुमार व मंयक को गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन मुख्य आरोपी विशु अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। आरोप लगाया कि मुख्य आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है। शिकायत के बाद भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। प्रदर्शन करने वालों में पुरुषोत्तम, बिरमो, इंद्रपाल, भोपाल, अमित, धर्मवीर, राहुल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें