फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानो ने गन्ना तौल केंद्र पर घटतौली का आरोप लगा किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। पाठशाला रोड स्थित गन्ना तौल केंद्र पर किसानों ने शुक्रवार को घटतौली का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। उन्होंने तौल लिपिक को जमकर खरीखोटी सुनाई। मिल अधिकारियों से शिकायत कर लिपिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

नगर स्थित पाठशाला रोड पर बागपत शु्गर मिल का खेकड़ा ए गन्ना तौल केंद्र स्थित है। किसान केंद्र पर गन्ना तौल कराने पहुंचे। उन्होंने क्रय केंद्र पर एक क्विंटल की घटतौली किए जाने का आरोप लगाया। इस पर किसानों की तौल लिपिक से नोकझोंक हुई। किसानों ने तौल लिपिक को खरीखोटी सुनाई तथा प्रदर्शन किया। इसके बाद किसानों ने मिल अधिकारियों से शिकायत कर तौल लिपिक सुधीर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मिल के सीसीओ राजदीप सिंह ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसान शांत हुए। यहां संदीप कुमार, विक्रांत धामा, जयसिंह, ओमपाल, पप्पू, आजाद, वीरेंद्र, मिंटू, सतेंद्र आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें