फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के खिलाफ कोल्हू संचालकों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। बड़का गांव के कोल्हू संचालकों ने बुधवार को बिजरौल रोड स्थित एक्सईएन द्वितीय कार्यालय में प्रदर्शन किया। बिना सूचना दिए विद्युत कनेक्शन काटने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

बुधवार को काफी संख्या में कोल्हू संचालक एक्सईएन द्वितीय कार्यालय पर पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पूर्व एनजीटी के आदेश पर उप्र प्रदूषण नियंत्रण विभाग और ऊर्जा निगम की टीम ने 24 कोल्हूओं को बंद कराते हुए सील लगा दी थी। विद्युत कनेक्शन भी काट दिए थे। विद्युत कनेक्शन कराने के नाम पर प्रत्येक कोल्हू संचालकों ने फीस ऊर्जा निगम में जमा कराई थी। फिर भी बिना सूचना दिए कार्रवाई कर दी गई। इससे कोल्हू संचालकों में आक्रोश पनपता जा रहा है। यदि जल्द सुनवाई नहीं हुई तो कोल्हू संचालक डीएम कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर देंगेे। प्रदर्शन करने वालों मेेें याकूब, इमरान, जावेद, कालू, महताब, राजेंद्र, सुनील, रामबीर, अशोक, सुभाष, प्रमोद, नीरज, मनोज, रिशु ,खालिद, साबिर, ब्रह्मपाल, राजीव, सोनू, सुनील, भोपाल, इमरान व प्रदीप शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें