फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण समिति के सदस्यों का ब्लाक मुख्यालय में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
शबगा गांव मेें चल रहे विकास कार्यों में लगाया धांधली का आरोप
विज्ञापन

बीडीओ ने जांच कर दिया कार्रवाई का आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। शबगा गांव मेें चल रहे विकास कार्यों में धांधली का आरोप लगाते हुए मंगलवार को निर्माण समिति के सदस्यों ने ब्लाक मुख्यालय में प्रदर्शन किया। बीडीओ से शिकायत कर निष्पक्षता के साथ जांच कर कार्रवाई की मांग की।
बताया कि शबगा गांव में 13 विकास कार्यों का प्रस्ताव पारित हुआ था। आरोप है कि ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव ने मिलीभगत कर निर्माण समिति के सदस्यों के फर्जी हस्ताक्षर कर 11 विकास कार्यों का प्रस्ताव बढ़ाकर कार्य शुरू कर दिया। इसमें अनियमितता बरती जा रही है। आरोप लगाया कि गांव में पांच माह पूर्व जो कार्य हो चुके है, उन कार्यों को फिर से ग्राम पंचायत की धनराशि हड़पने के लिए शुरू कर दिया गया है। यदि समिति का कोई सदस्य विरोध करता है तो उन्हें डराया-धमकाया जा रहा है। उन्हाेंने मामले की जांच की मांग कही। प्रदर्शन करने करने वालों में जल समिति के अध्यक्ष प्रमोद, शिक्षा समिति के अध्यक्ष सुधीर पंवार, रतन, जितेंद्र उर्फ बली, सुखपाल, अंकित आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

निर्माण समिति के सदस्यों ने गांव में चल रहे विकास कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। इसकी जांच जल्द ही गांव में पहुंचकर की जाएगी। - ज्योति बाला, बीडीओ
विज्ञापन

नियम अनुसार ही कार्य किया जा रहे है। सभी कार्य प्रस्ताव में है और कार्य योजना बनाकर ही गांव में विकास कार्य कराया जा रहा है। - विनोद पंवार, ग्राम प्रधान
आरोप निराधार है। सभी कार्यों का प्रस्ताव है। नियमानुसार ही मानकों के अनुरूप गांव में विकास कार्य चल रहा है। - राहुल सरोहा, ग्राम सचिव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें