फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूलभूत सुविधाएं न मिलने पर तहसील में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। बुढ़ाना रोड स्थित रेलवे फाटक के पास कालोनी के लोगों ने मंगलवार को तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया और प्रशासनिक अफसरों से कालोनी में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएं जाने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी महिला गीता, राजेश, सविता, नीतू, नीरज, रीना, मीनाक्षी ने कहा कि 14 जनवरी को सरकारी योजना के तहत 64 मकान आवंटित हुए थे। आवासीय कालोनी के लिए अभी तक न तो कोई मुख्य मार्ग है और न ही कालोनी में बिजली व पेयजल की कोई व्यवस्था है। कालोनी में कच्ची गलियां हैं। सफाई न होने से जगह जगह कूड़े के ढेर हैं। शिकायत के बाद भी मूलभूत सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। जिस कारण लोगों को नरकीय जीवन जीना पड़ रहा है। उन्होंने जल्द समस्या का समाधान कराएं जाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में पिंटू वर्मा, जितेन्द्र, राधेश्याम, नरेश, नितिन, राजपाल, अशोक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें