बागपत। सरूरपुर कलां गांव की बेटी प्रिंसी नैन ने एक और कामयाबी हासिल की है। यूपी पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा में प्रदेश टॉप करने वाली प्रिंसी का चयन अब खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर हो गया है। किसान की बेटी की मेहनत और हौसले की प्रशंसा हो रही है।
सरूरपुर कलां गांव के किसान देशपाल सिंह नैन की बेटी प्रिंसी नैन ने हौसले और कड़ी मेहनत के दम पर बड़ी कामयाबी हासिल की है। फरवरी 2019 में यूपी पुलिस में सिपाही की परीक्षा में यूपी टॉप किया था। इसके बाद यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर की परीक्षा में सातवीं रैंक हासिल की। अब प्रिंसी ने खंड शिक्षा अधिकारी की परीक्षा में 107 वीं रैंक हासिल करके परिवार व गांव का नाम रोशन किया है। इसपर पिता देशपाल सिंह, माता राजवती देवी ने खुशी जताई।