फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर इंजीनियर्स संगठन ने एसई दफ्तर पर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
जूनियर इंजीनियर्स संगठन ने एसई दफ्तर पर दिया धरना
विज्ञापन

बागपत। विद्युत निगम के एसई रण विजय सिंह के दफ्तर के बाहर दूसरे दिन राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन ने भविष्य निधि के धन को निजी कंपनियों में निवेश करने के विरोध में धरना दिया।
विज्ञापन

इस धरने को संबोधित करते हुए संगठन के जिला सचिव गुलशन कुमार कन्नौजिया ने कहा कि पावर कारपोरेशन लखनऊ के अधीनस्थ सीपीएफ, जीपीएफ के द्वारा विद्युत कर्मचारियों का सीपीएफ फंड, जीपीएफ फंड को निगम प्रबंधन ने असुरक्षित रूप से कुछ निजी कंपनियों में नियम विरुद्ध निवेश कर दिया है। इससे कर्मचारियों का जमा धन व भविष्य में दुष्परिणाम होने की संभावना है। सरकार लगातार जनहित में भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्य कर रही है। किसी भी अनियमितता के विरुद्ध कार्रवाई को प्राथमिकता दी जा रही है। सरकार कर्मचारियों के देयों की जिम्मेदारी और आश्वस्त किया जाए कि कर्मचारियों का भविष्य निधि का धन सुरक्षित रहेगा। यदि समस्या का समाधान शीघ्र नहीं किया तो कर्मचारी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इसमें जेई गनेश प्रसाद, राजेश, मनोज गुप्ता, रामनिवास, पंकज कुमार, कपिल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें