दोघट के इंस्पेक्टर को हटाने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। थाना दोघट क्षेत्र के मौजिजाबाद नांगल गांव में सक्षम पंडित मारपीट प्रकरण में मंगलवार को ब्राह्मण समाज के लोगों ने एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
इस दौरान उन्होंने दोघट इंस्पेक्टर को बर्खास्त करने, सक्षम पंडित के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लेने, मारपीट के सभी आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले व लूटपाट की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने, सक्षम पंडित और उसके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की। उन्होंने कहा दो दिन में मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन होगा। एएसपी मनीष कुमार मिश्रा ने मामले की जांच कराकर निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इसमें अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष पंडित सुरेश कौशिक, महासभा के प्रदेश संरक्षक राजपाल शर्मा, युवा मंडल के अध्यक्ष हरेंद्र शर्मा, योगेश प्रधान, पंडित सुभाष शर्मा, जिलाध्यक्ष ब्राह्मण समाज मन्नू तिवारी, मनोज शर्मा, जितेंद्र शर्मा, नरेश कुमार शर्मा, राधेश्याम शर्मा, नीरज कौशिक, प्रशांत भारद्वाज, अभिषेक मिश्रा, राजीव आदि उपस्थित रहे।