फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तितरौदा गांव में मामूली विवाद में घर में घुसकर तोड़फोड़

विज्ञापन
तितरौदा गांव में घर में की गई तोड़फोड़ - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
गोली लगने से महिला और छर्रे लगने से तीन घायल हुए
विज्ञापन

पुलिस ने दस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दो को गिरफ्तार किया
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय (बागपत)। तितरौदा गांव में बृहस्पतिवार की रात दुकान से मावा लेकर लौट रहे चचेरे भाइयों के साथ कहासुनी के बाद दूसरे पक्ष ने घर में घुसकर हमला कर दिया। तोड़फोड़ के साथ फायरिंग भी की। गोली लगने से एक महिला घायल और छर्रे लगने से तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया।
तितरौदा गांव के रहने वाले जयप्रकाश पुत्र चंदकीराम ने सिंघावली अहीर थाने में मुकदमा दर्ज कराया कि उसका बेटा मोहित और भतीजा अर्जुन बृहस्पतिवार की रात गांव में ही एक भट्टी से मावा खरीदकर घर लौट रहे थे। तभी गांव के ही अनुज और विनीत के साथ गाली देने को लेकर उनका विवाद हो गया। ग्रामीणों ने समझाकर शांत करा दिया था। आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार देर रात पूरा परिवार घर में बैठा हुआ था। तभी अनुज व विनीत अपने साथ 10-15 युवकों को लेकर उनके घर में घुस गए और तोड़फोड़ शुरू कर दी। रोकने की कोशिश की तो हमलावरों ने उसकी भाभी सुमन पत्नी जयपाल को गोली मारकर घायल कर दिया और कई राउंड फायरिंग की। छर्रे लगने से जयप्रकाश, मोहित व सचिव घायल हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गए और डायल 112 पर सूचना दी। इसके बाद हमलावर उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने जयप्रकाश की तहरीर पर गांव के ही विनीत, नाजिम, इमरान, गौरव, सूरज, अनुज, भोला को नामजद और तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी इमरान और एक अन्य विवेक को गिरफ्तार कर लिया। सिंघावली अहीर थाना प्रभारी एनएस सिरोही ने बताया कि आरोपी इमरान व विवेक को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें