फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मिल की कमियों को दूर कर पूरी क्षमता से चलाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - 14
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। शुगर मिल रमाला में मंगलवार को किसानों की मिल का संचालन कर रहे उत्तम ग्रुप के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। इसमें किसानों ने अधिकारियों से मिल की कमियों को दूर कर पूरी क्षमता के साथ चलाने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूरी क्षमता के साथ पेराई न होने के कारण किसानों का इंडेट भी कम जारी किया जा रहा है। गेहूं की बुवाई का समय चल रहा है। कम इंडेट जारी होने के कारण फसल की बुवाई प्रभावित होने की संभावना है। पूर्व उपसभापति रविंद्र मुखिया ने मिल की कमियों को दूर कर मिल में पूरी क्षमता के साथ पेराई शुरू कराने की मांग की। उन्होंने समस्या का जल्द समाधान न होने पर प्रबंध निदेशक लखनऊ से शिकायत करने की चेतावनी दी। इस मौके पर संजय, सुधीर, जितेंद्र, ओमकार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें