बड़ौत। बजरौल रोड स्थित जाट शिक्षा सभागार आईटीआई कॉलेज में रविवार को जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की बैठक हुई। जिसमें जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाएं जाने की मांग की गई।
संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रविन्द्र गुर्जर ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या के कारण अब देश बेरोजगारी बढ़ रही है। संगठन काफी वर्षों से जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग कर रहा है। जिलाध्यक्ष तरुण गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से इस मुद्दे को उठाने का आहवान किया। बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया कि जब तक जनसंख्या नियंत्रण कानून नहीं बनता तब तक संगठन कार्य करता रहेगा। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह, बलराम शर्मा, डाक्टर जितेन्द्र सिंह, हरपाल छछरपुर, नितिन तोमर,जयवीर सिंह आदि रहे।