फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड में बढ़ रहे सांस के रोगी, त्वचा रोग भी कर रहा परेशान

विज्ञापन
खेकड़ा पीएचसी पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले मे मरीजो के स्वास्थ की जांच करती चिकित्सक - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
बागपत। जिले में रविवार को तीन शहरी और 20 ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों का आयोजन किया गया। 1417 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। सर्वाधिक मामले सांस और त्वचा रोगियों के मिले। 16 मामले कुपोषण के भी पकड़ में आए। इसके अलावा गंभीर समस्या को देखते हुए नौ लोगों को उपचार के लिए हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया। इस दौरान 143 पात्रों के गोल्डन कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन

रविवार को 23 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों में 1417 लोगों की जांच की गई। इनमें 473 पुरुषों, 794 महिला व 150 बच्चों की जांच की गई। 48 चिकित्सक व 152 पैरामेडिकल स्टाफ ने लोगों की जांच की। सीएमओ डॉ आरके टंडन ने ठाकुरद्वारा पीएचसी का निरीक्षण कर कोविड-19 के निर्देशों का पालन करते हुए लोगों की जांच करने के निर्देश दिए। बताया कि मेलों में लोगों की टीबी, शुगर, रक्तचाप, बुखार एवं गर्भवती महिलाओं की जांच कर दवाइयां बांटी गई। नौ लोगों को हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया। इसके अलावा स्टाल लगाकर आयुष्मान भारत योजना व मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत 143 पात्रों के गोल्डन कार्ड बनाए गए।
मेले में पहुंचे इन बीमारियों से ग्रस्त मरीज
सीएमओ डॉ आरके टंडन ने बताया कि जन आरोग्य मेलों में लीवर के 43, सांस के 124, टीबी के सात संदिग्ध केस, पेट से संबधित बीमारी के 105, शुगर के 102, स्कीन के 354, हाई ब्लड प्रेशर के 84, कुपोषण के 16 और 75 मामले गर्भवती महिलाओं के मिले। इनके अलावा 441 अन्य बीमारी के मरीजों की जांच कर दवाइयां वितरित की गई। 15 मरीजों में खून की कमी मिली।
विज्ञापन

544 लोगों की कारोना की जांच, सभी नेगेटिव
सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि मेलों के दौरान 544 लोगों की कारोना की जांच की गई, सभी रिपोर्ट निगेटिव आई। लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए कोरोना गाइड लाइन का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें