फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: 450 रुपये क्विंतल गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दाहा। भड़ल गांव में रविवार को आयोजित बैठक में 450 रुपये क्विंतल गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग उठाई गई। इसके अलावा निराश्रित गोवंशों को पकड़वाने की मांग की गई।
विज्ञापन

भड़ल गांव में धूमसिंह के आवास पर हुई किसानों की बैठक में वक्ताओं ने किसानों की समस्याएं उठाईं, जहां पुष्पेंद्र राणा ने कहा कि किसान निराश्रित गोवंशों से परेशान है। इस कारण रातभर खेत में पहरा देने को मजबूर है। उन्होंने गोवंशों को पकड़वाने की मांग की। उन्होंने कहा कि महंगाई बढ़ गई है, जिसमें बीज से लेकर कृषि यंत्र महंगे हो गए हैं। इसलिए उन्होंने 450 रुपये क्विंतल गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग की। बैठक की अध्यक्षता राजकुमार शर्मा और संचालन राजीव राणा ने किया। डा. देवेंद्र सिंह, सतीश राणा, राजेंद्र राणा, दीपक राणा, प्रविंदर, धूम सिंह, रामपाल, इंद्रपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें