बड़ौत। नगर से हरिद्वार जाने वाली पहली बस का समय बदलवाए जाने की मांग की गई है। सीनियर सिटीजन्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों के अलावा स्थानीय लोगों का कहना है कि छह बजे की बजाए सुबह पांच बजे बस हरिद्वार की ओर रवाना होनी चाहिए। इससे एक ही दिन में वापस आने मेें दिक्कत नहीं हाेगी।
बता दें कि बड़ौत डिपो के पास 90 निगम व 60 बसें अनुबंधित संचालित हैं। इनमें तकरीबन 30 से अधिक बसें बड़ौत से मुजफ्फरनगर, रुड़की व हरिद्वार जाती हैं। लेागों के अनुसार हरिद्वार की ओर सबसे पहले जाने वाली बस का संचालन सुबह 6 बजे होता है, जोकि सर्दियों का समय था। ऐसे में अब लोगों को हरिद्वार समेत अन्य जगहों के लिए जाने के लिए दिन में वापस घर जाने में दिक्कतेे होती है। यदि इस बस का समय सुबह पांच बजे किया जाए तो बड़ौत से हरिद्वार तकरीबन तीन से साढ़े तीन घंटे में पहुंच सकते हैं। वहीं सुबह छह बजे के बाद ही हरिद्वार के लिए बस का संचालन होता है। बताते चलें शाम के समय हरिद्वार से वापस आने के लिए बस सेवाओं का अभाव है। बस संचालन प्रभारी प्रमोद का कहना है कि जल्द ही बसों के संचालन का समय बदला जाएगा।