फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सीसीओ के रिश्वत लेने के मामले में निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बागपत चीनी मिल से जुड़े किसान सोमवार को कलक्ट्रेट में पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्य गन्ना अधिकारी राजदीप बालियान के रिश्वत लेने के मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग करते हुए डीएम अस्मिता लाल को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

गाधी गांव के किसान राजीव कुमार, राहुल, बिजेंद्र सिंह आदि ने बताया कि कुछ दिन पहले मुख्य गन्ना अधिकारी राजदीप बालियान को एंटी करप्शन की टीम ने 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा था, उन्हें गलत तरीके से फंसाया गया है। किसानों ने कहा कि सीसीओ ने हमेशा किसानों के हित में कार्य किया है। उन्होंने डीएम से मामले की जांच दूसरे जिलों के अधिकारियों से कराकर न्याय दिलाने की मांग की है। इस मौके पर तपसी, नरेंद्र सिंह, नील कुमार, अमित कुमार, महाराज सिंह, विकास कुमार, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें