फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने का मूल्य चार सौ रुपये प्रति कंर्वटल करने की मांग, सरकार कर पुतला जलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दोघट। बामनौली गांव में किसानों की पंचायत हुई। इसमें बढ़ाये गए गन्ना भाव को नाकाफी बताया गया। किसानों ने पंचायत के बाद प्रदेश सरकार का पुतला जलाकर विरोध प्रकट किया।
विज्ञापन

बैठक में किसानों ने लागत के अनुसार गन्ने का मूल्य निर्धारित करने की मांग की। उन्होंने गन्नें का भाव कम से कम 400 रुपये प्रति कुंतल करने की मांग की। उनका कहना था कि किसानों का मलकपुर मिल पर 300 करोड़, किनौनी पर 280 करोड़ और भैसाना मिल पर 275 करोड़ रुपये बकाया है। सरकार ने गन्ना मूल्य 25 रुपये बढ़ाकर किसानों के साथ मजाक किया है। पंचायत की अध्यक्षता सरदार सिंह व संचालन नरेश डायरेक्टर ने किया। पंचायत के बाद किसानों ने गांव के मैन बाजार में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला जलाया। इस मौके पर अनिल, प्रह्लाद, गजेंद्र, नवीन, सुमित, भोपाल, रमेश, धीरज, सुभाष, हरपाल, राहुल, नरेश तोमर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें