रटौल। लहचौड़ा गांव में भाकियू कार्यकताओं की शुक्रवार को बैठक हुई। वहां हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने से नष्ट हुई फसल का मुआवजे के लिए प्रशासन से सर्वे कराने की मांग की।
बैठक में भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि पिछले तीन साल से हिंडन नदी के बढ़ते जलस्तर के चलते सरफाबाद, चमरावल, हरसिया, ललियाना, गढ़ी कलंजरी आदि गावों में किसानों की धान, ईख, ज्वार, बाजरा व सब्जियों की फसल डूबने से बर्बाद हो रही है और किसानों को लगातार भारी नुकसान हो रहा है। आज तक किसी भी किसान को बर्बाद हुई फसल का मुआवजा प्रशासन ने नहीं दिया है।
फसल नष्ट होने से किसानों की आर्थिक स्थिति काफी खराब हो रही है। वहीं बिजली कटौती के चलते क्षेत्र के लोग परेशान है। इस दौरान रविशंकर, आजादवीर, नरेंद्र कुमार, राहुल, बालकराम, भगवत प्रसाद, कैलाश शर्मा आदि मौजूद रहे।