फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के भाई बहनों ने निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बे के ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में शुक्रवार को महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रैली निकालकर नशे से दूर रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन

रैली का शुभारंभ राजस्थान के माउंटआबू से आए राजयोगी सुधीर भाई ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली विश्वविद्यालय से शुरू होकर कस्बे के मेन बाजार, आर्य समाज रोड, वैदिक कन्या इंटर कालेज, डीएवी इंटर कॉलेज, आर्य समाज रोड होते हुए विश्वविद्यालय प्रांगण में ही समाप्त हुई। रैली में भाई बहनों ने लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। इसके उपरांत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राजयोगी सुधीर भाई और राजयोगिनी नीरू दीदी ने कहा कि राजयोग से मनुष्य को जीवन जीने की कला प्राप्त होती है। विश्वविद्यालय में नैतिक मूल्यों से मनुष्य अपने जीवन को खुशहाल बना सकते हैं। परमात्मा के जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद आश्रम में अतिथियों का स्वागत किया गया। बहनों नेे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि प्रदीप ठाकुर एसआई नेहा, भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल, राजवीर भाई, रूपाली, अंजू दीदी, सुनील भाई, माही दीदी, ईश्वर भाई, नरेश भाई, सुनील कुमार और बिल्लू भाई, लोकेश शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें