फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर ट्रेन के कोच में आग लगी

Mon, 25 Jul 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को रात के समय दिल्ली से सहारनपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन के गार्ड वाले कोच में आग लग गई। सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारियों और जीआरपी को ट्रेन को कासिमपुर खेड़ी रोकना पड़ा। इससे रेल में सवार यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। इस दौरान कई यात्री चोटिल भी हो गए। देर रात तक ट्रेन स्टेशन पर ही खड़ी रही।
विज्ञापन


रविवार को रात 10.45 मिनट पर दिल्ली से सहारनपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन बड़ौत स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन जैसे ही स्टेशन से निकलकर बावली हाल्ट पर पहुंची तो गार्ड के कोच में आग लग गई। गार्ड ने आग की सूचना जीआरपी और रेलवे अधिकारियों को दी। 

जीआरपी की जवानों ने  कासिमपुर खेड़ी स्टेशन पर पहुंचते ही ट्रेन से गार्ड के कोच को अलग कर दिया। ट्रेन के आखिरी काेच में आग लगने की सूचना मिलते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया। ट्रेन के रूकते ही यात्री काेच से उतर कर भागने लगे।
विज्ञापन


इससे स्टेशन पर अफता तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान कई यात्री चोटिल भी हो गए। रात 12.40 मिनट तक ट्रेन स्टेशन पर ही खड़ी रही। स्टेशन मास्टर सुधीर शर्मा अौर जीआरपी के इंस्पेक्टर जितेंद्र यादव ने कहा मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी। उनके आदेश मिलते ट्रेन को छोड़ा जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें