फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चहुंओर भोले बाबा के जयकारे

Mon, 25 Jul 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बड़ौत से गंतव्य की ओर जाते शिवभक्त। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 बोल बम, बम-बम के जयकारों के साथ हजारों कांवड़ियों का रैला ट्रेन से हरिद्वार के लिए रवाना हुआ। रविवार को बस और अन्य वाहनों में शिवभक्तों की अच्छी खासी भीड़ देखी गई। सभी के मुख पर बोल बम, बम-बम ही गुंजायमान हो रहा था।
विज्ञापन


बागपत रोड रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकी तो स्टेशन भगवान शिव के जयकारों से गूंज उठा। ट्रेन क ी हर बोगी में कांवड़ियों का जत्था बैठा हुआ था। एक बोगी से जयकारे की आवाज आते ही सभी बोगियों से भगवान शिव का जयकारा लगता। यह आलम केवल ट्रेन का ही नहीं था, बल्कि बस और छोटे वाहनों में भी कांवड़ियों का जत्था जा रहा है।

महाशिवरात्रि पर सभी कांवड़िये शिवालयों में पहुंचकर भगवान आशुतोष का गंगा जल से अभिषेक करेंगे। परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में लाखों की संख्या में कांवड़ियों का हुजूम भगवान का जलाभिषेक करते हैं।
विज्ञापन


उधर, दिल्ली-शामली वाया सहारनपुर रेल मार्ग पर कांवड़ यात्रा से पूर्व रेलवे विभाग हर बारदिल्ली से हरिद्वार तक अलग से एक ट्रेन की व्यवस्था करता है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ है। कांवड़िये जान जोखिम में डालकर ट्रेनों की छतों पर सवार होकर हरिद्वार के लिए रवाना हुए।

मंजिल की ओर बढ़ रहे कदम  
सावन माह में पूरे क्षेत्र में ही केवल भगवान शिव के उद्घोष सुनाई देने लगे हैं। कोई हर-हर महादेव तो कोई शिव भक्त बम भोले बम-बम के नारे लगाते पैदल ही अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहा है। कोई पहली बार तो कोई दूसरी, तीसरी बार कांवड़ लाकर भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था का परिचय दे रहा है।

जैसे-जैसे महाशिवरात्रि का समय नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे सड़कों पर कांवड़ियों की संख्या बढ़ रही है। हरिद्वार, ऋषिकेश, गंगौत्री आदि स्थानों से गंगाजल लेकर राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली अपने गंतव्य स्थानों की ओर शिवभक्त कांधों पर कांवड़ उठाकर बढ़े चले जा रहे हैं। इस समय पूरा ही क्षेत्र शिवमयी बना है और सड़कों पर केसरिया रंग के अलावा अन्य कोई रंग नहीं दिखाई दे रहा। 

वहीं क्षेत्र के शिव भक्तों का हरिद्वार जाना शुरू हो गया है। रेलवे स्टेशन पर क्षेत्र के शिव भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली और उनमें काफी उत्साह थे। दिल्ली से हरिद्वार जाने वाली ट्रेन में भी शिव भक्तों का कब्जा था।  पंचवटी मंदिर, पंचमुखी मंदिर और बिजरौल रोड पर उनके खाने, ठहरने और चिकित्सा की व्यवस्था की गई है।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें