फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर दो किलोमीटर लंबे जाम से लोग हलकन

विज्ञापन
बड़ौत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर लगा जाम। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
एक घंटे जाम से जूझा दिल्ली-सहारनपुर हाईवे
विज्ञापन

बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पूरे दिन जाम जैसे हालात रहे। इससे बृहस्पतिवार को पूरे दिन शहर की ओर आने वाले मार्ग पर वाहन रेंगते रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद यातायात सुचारु कराया। पड़ी। जाम लगने का कारण हाईवे पर नाला निर्माण का काम बताया जा रहा है।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर नाला निर्माण का कार्य होने के चलते भीषण जाम लग गया। सुबह से ही जाम से बड़ौली से लेकर छपरौली चुंगी तक करीबन छह किलोमीटर तक वाहनों की दोनों ओर लंबी कतारें लगी हुई थी। लोग जाम मेें फंसकर बेहाल थे। इतना ही नहीं पूर्वी यमन नहर से लोगों ने निकलने का प्रयास किया तो इस मार्ग पर भी वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम लग गया। इसके अलावा बिजरौल रोड पर जाम की स्थिती बनी रही। पुलिस पूरे दिन यातायात सुचारु कराने के लिए मशक्कत करती रही। जाम का आलम यह था कि बड़ौत पार करने के लिए चालकों को तीन से चार घंटे का समय लगा। हाईवे पर जाम की स्थिति सामान्य दिनों के मुकाबले ज्यादा थी। वाहनों में सवार लोग प्रशासन को कोस रहे थे और छोटे बच्चे वाहनों में बैठे बिलख रहे थे। यही स्थिति बृहस्पतिवार को शाम तक देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें