फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दिल्ली पुलिस के दरोगा और दोस्त पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रटौल। चांदीनगर क्षेत्र के एक गांव की युवती ने दिल्ली पुलिस के दरोगा और उसके दोस्त पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। तहरीर मिलने पर पुलिस जांच में जुट गई।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में युवती ने बताया कि चार दिसंबर पड़ोस में ही स्थित मैरिज होम में शादी समारोह में जा रही थी। रास्ते में एक गांव के ही दिल्ली पुलिस के दरोगा ने उसे आवाज लगाकर रोका और अपनी मां के बुलाने की बात कहकर उसे घर के अंदर बुला लिया। आरोप लगाया कि घर के अंदर एक अन्य युवक भी मौजूद था। जिन्होंने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और किसी को बताने पर गांव में बदनाम करने की धमकी दी। परिजनों ने बताया कि युवती ने अपनी भाभी को घटना के बारे में बताया। इस मामले में थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है। घटना दुष्कर्म की नहीं, रंजिश की लग रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें