मुकेश की माौत पर विलाप करते परिजन।
- फोटो : amar ujala
बागपत में चमरावल रोड से चीनी मिल जाने वाले संपर्क मार्ग स्थित खेत में कार चालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर ही उसकी क्षतिग्रस्त कार खड़ी हुई थी। पुलिस का कहना है कि चालक की सड़क हादसे में जान गई है। परिजनों ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
हमीदाबाद उर्फ नयागांव निवासी मुकेश कुमार अपनी इंडिको कार (डीएल 3सी.एएफ-5442) को किराए पर चलाते थे। बुधवार को वह बागपत से बुकिंग पर पानीपत गए थे। उसके बाद वापस घर नहीं लौटे। बृहस्पतिवार की सुबह उनका लहूलुहान हालत में शव चमरावल रोड से चीनी मिल पर जाने वाले संपर्क मार्ग स्थित खेत में पड़ा मिला।
कार भी क्षतिग्रस्त हालत में मौके पर ही खड़ी थी। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। कोतवाली प्रभारी रनवीर सिंह यादव के मुताबिक मुकेश के सिर पर गंभीर चोट लगी हुई थी। कार के अंदर मोबाइल टूटा हुआ पड़ा था। मौत सड़क हादसे में हुई है। उधर, मुकेश के चाचा दिनेश कुमार ने भी अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कोतवाली पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
परिवार में मचा कोहराम
बागपत। मुकेश के दो छोटी बेटी हैं। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है।