फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के कार चालक हादसे में की मौत

Fri, 18 Mar 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
मुकेश की माौत पर विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत में चमरावल रोड से चीनी मिल जाने वाले संपर्क मार्ग स्थित खेत में कार चालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर ही उसकी क्षतिग्रस्त कार खड़ी हुई थी। पुलिस का कहना है कि चालक की सड़क हादसे में जान गई है। परिजनों ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
  हमीदाबाद उर्फ नयागांव निवासी मुकेश कुमार अपनी इंडिको कार (डीएल 3सी.एएफ-5442) को किराए पर चलाते थे। बुधवार को वह बागपत से बुकिंग पर पानीपत गए थे। उसके बाद वापस घर नहीं लौटे। बृहस्पतिवार की सुबह उनका लहूलुहान हालत में शव चमरावल रोड से चीनी मिल पर जाने वाले संपर्क मार्ग स्थित खेत में पड़ा मिला। कार भी क्षतिग्रस्त हालत में मौके पर ही खड़ी थी। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। कोतवाली प्रभारी रनवीर सिंह यादव के मुताबिक मुकेश के सिर पर गंभीर चोट लगी हुई थी। कार के अंदर मोबाइल टूटा हुआ पड़ा था। मौत सड़क हादसे में हुई है। उधर, मुकेश के चाचा दिनेश कुमार ने भी अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कोतवाली पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार में मचा कोहराम 
बागपत। मुकेश के दो छोटी बेटी हैं। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें