फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंतहा हो गई इंतजार की...

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिला पंचायत सदस्य पदों के परिणाम घोषित करने में प्रशासन ने इतना समय लगा दिया कि प्रत्याशी और उनके समर्थक इंतजार करते-करते थक गए। इस देरी से तरह-तरह की आशंकाएं भी लोगों के दिमाग में तैरती रहीं। वहीं, विजेता प्रमाण-प़त्र का इंतजार करते रहे। प्रशासन की ओर से उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई। वहीं, मंगलवार शाम परिणाम घोषित किए गए।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव की मैराथन मतगणना रविवार सुबह शुरू हुई थी। प्रधान पद, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य पदों के नतीजे उसी दिन आने शुरू हो गए थे। वहीं, जिला पंचायत सदस्य पद के विजेता प्रत्याशियों को परिणाम के लिए काफी लंबा इंतजार करना पड़ा। परिणाम घोषित होने में इतनी देरी पर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की बेचैनी बढ़ गई। तरह-तरह की आशंकाएं उनके दिमाग में उत्पन्न होने लगीं। आखिरकार मंगलवार शाम प्रशासन की ओर से रिजल्ट घोषित किया गया और प्रत्याशियों को जीत के प्रमाण-पत्र सौंपे गए। जानकारी करने पर पता चला कि मतगणना खत्म करने के बाद अधिकारी आराम करने चले गए थे। जिसके चलते जिला पंचायत सदस्य पद के आंकड़े अपडेट नहीं हो पाए और परिणाम घोषित करने में देरी हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें