फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये निकालने से मना करने पर की थी दीपक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला। किरठल गांव में जनसेवा केंद्र संचालक के भाई की हत्या पांच हजार रुपये नहीं निकालने के लिए की। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा। पुलिस ने आरोपी के पास से एक लाइसेंसी बंदूक और सात कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

18 मई को किरठल गांव में पवन कुमार पुत्र जसवंत ने जनसेवा केंद्र संचालक के भाई दीपक को गोली मार कर घायल किया। परिजनों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। मृतक के भाई कोमल ने पवन कुमार के खिलाफ रमाला थाना में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मंगलवार को सूचना पर रमाला गेट से पवन कुमार पुत्र जसवंत सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक लाइसेंसी बंदूक (डीबीएल) 12 बोर और सात जिंदा कारतूस बरामद किए। पूछताछ में पवन ने बताया कि मृतक दीपक व उसका छोटा भाई कोमल जन सेवा केंद्र व बैंक मित्र की दुकान करते हैं। पवन ने दीपक से पांच हजार रुपये निकालने को कहा, लेकिन दीपक ने रुपये नहीं निकालकर दिए और दुकान बंद कर दी। आवेश में आकर पवन ने दीपक को गोली मार दी।
शस्त्र अधिनियम में दो अभियुक्त गिरफ्तार
बागपत। पुलिस ने चेकिंग के दौरान शस्त्र अधिनियम में दो लोगों के अलावा दो वांछित व एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया।
थाना खेकड़ा पुलिस ने चेकिंग के दौरान सुभानपुर गांव के जंगल से विश्वास पुत्र सुनील व फैजल पुत्र अलीमुद्दीन निवासी पट्टी मुंडाला को गिरफ्तार किया। पुलिस ने विश्वास के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा व दो जिंदा कारतूस तथा फैजल के कब्जे से एक छुरा बरामद किया। उधर, बड़ौत कोतवाली पुलिस ने वांछित चल रहे दीपक पुत्र अमरपाल, मोनू पुत्र अमरपाल निवासी बिजरौल को गिरफ्तार किया। इसके अलावा पुलिस ने डाक बंगला के सामने से सचिन उर्फ बच्ची पुत्र महेंद्र निवासी किदवई नगर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक पेटी अंग्रेजी शराब छत्तीसगढ़ मार्का बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें