बागपत। रोशनगढ़ के ग्रामीणों ने एसडीएम व पूर्ति अधिकारी को शपथ पत्र देकर गांव के डीलर पर राशन वितरण में अनियमितता बरतने, राशन लेने जाने वाले लोगों के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने जांच कर डीलर की कोटा निरस्त कर गांव में अन्य डीलर नियुक्त कराने की मांग की।
ग्रामीणों का कहना था कि राशन डीलर का व्यवहार उपभोक्ताओं के साथ अच्छा नही है। डीलर किसी भी कार्ड धारक को पूरा राशन नही देता है तथा पूरा राशन मांगे जाने पर वह लोगों के साथ झगड़ा करता है। एसडीएम रामनयन व पूर्ति अधिकारी को दिए शपथ पत्र में डीलर की निष्पक्ष जांच कराकर डीलर का कोटा निरस्त कर अन्य व्यक्ति को डीलर नियुक्त करने की मांग की है। शपथ पत्र देने वालों में ग्राम प्रधान हाजी नाजिम, इरफान, इकबाल, नफीस सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
राशन को लेकर ग्रामीणों का हंगामा
दोघट। मुलसम के ग्रामीणों ने राशन की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। उन्होंने डीलर पर पॉश मशीन में अंगूठा लगवाने के बावजूद राशन नहीं देने का आरोप लगाया। राशन लेने के लिए पहुंची महिला व ग्रामीणों का कहना था कि डीलर राशन वितरण में अनियमितताएं बरत रहा है। वह पॉश मशीन में लोगों के अंगुठे तो लगवा लेता है, मगर राशन नही देता है। विरोध करने पर डीलर उन्हें धमकी देता है। शीघ्र समस्या का समाधान न होने पर जिलाधिकारी से शिकायत कर समस्या का समाधान कराया जाएगा। सुदेश, कविता, कुसुम, लक्ष्मी, निर्मला, सुनीता, अनीता, इंद्रेश वीरेश, लक्ष्मण, बिजेंद्र, विक्रांत, आर्यन, विमलेश मौजूद रहे।