फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएलएड के चतुर्थ सेमेस्टर का परीक्षाफल घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशिक्षुओं ने एक-दूसरे मिठाई खिलाकर बधाई दी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। एसपीसी पीजी कॉलेज में मंगलवार को डीएलएड सत्र 2019 के चतुर्थ सेमेस्टर का परिणाम घोषित हुआ। परीक्षाफल देखकर छात्रों के चेहरे खिल उठे। अच्छे परिणाम आने पर प्रशिक्षुओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। अंशु ने 91.38 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि चारों सेमेस्टर के परिणाम में 90.82 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अंशु प्रथम, 90.75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टविंकल दूसरे और 90.06 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शबनम तीसरे स्थान पर रही। प्रशिक्षुओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। प्रबंध समिति के सचिव राजेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष प्रह्लाद सिंह चौहान ने प्रशिक्षुओं को निरंतर मेहनत कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर विभागाध्यक्ष सुशील कुमार, डॉ. वारिज पांडेय, अनुपमा, पूजा, जगत सिंह, सीमा तोमर, गुरदास, डॉ. तरुण व प्रमोद कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें