फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत में एलान, गौरीपुर में कट नहीं मिला तो आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। निर्माणाधीन दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गौरीपुर जवाहरनगर गांव में कट नहीं दिए जाने पर ग्रामीणों के बीच आक्रोश है। मंगलवार को गांव में पंचायत कर एलान किया गया कि अगर कट नहीं मिला हाईवे जाम कर आंदोलन किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल ने पंचायत के फैसले की जानकारी डीएम शकुंतला गौतम को दी। डीएम ने एनएचएआई के अधिकारियों को समस्या के समाधान के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

गौरीपुर जवाहरनगर गांव में हाईवे निर्माण का कार्य चल रहा है। गांव की आबादी दोनों ओर हैं, लेकिन हाईवे पर कट नहीं दिए जाने के कारण किसानों, छात्र-छात्राओं और मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को डेढ़ किमी का चक्कर काटना पड़ रहा है। नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को पंचायत की। ग्राम प्रधान के पति सौचंद ने कहा कि हाईवे के अधिकारियों ने गांव के बीच में दीवार खड़ी कर दी है। सांसद डॉ सत्यपाल सिंह के प्रतिनिधि ठाकुर प्रदीप सिंह पंचायत के बीच पहुंचे। उन्होंने कहा कि समाधान कराया जाएगा। पंचायत ने एलान किया है कि अगर बुधवार तक एनएचएआई ने जवाब नहीं दिया तो आंदोलन शुरू करेंगे। पंचायत के बाद प्रतिनिधिमंडल कलक्ट्रेट में डीएम शकुंतला गौतम से मिलने पहुंचा। डीएम ने एनएचएआई के अधिकारियों को समस्या के समाधान के निर्देश दिए हैं। प्रधान कमलेश देवी, ईश्वर सिंह, विक्रम सिंह, सुरेंद्र कुमार, रिछपाल सिंह, तेजपाल, शकुंतला, गीता, मनोज, बाबूराम, ब्रह्म सिंह महेश, रामपाल सिंह, काला, महक सिंह, अजीत, अमित, आकाश मौजूद रहे।
एक तरफ निवाड़ा, दूसरी तरफ नैथला मोड़
बागपत। पंचायत ने कहा कि ग्रामीणों को कट नहीं दिए जाने से चक्कर लगाना पड़ रहा है। एक तरफ निवाड़ा मोड़ है और दूसरी तरफ नैथला मोड़। कट नहीं दिए जाने के कारण गांव पूरी तरह बंट गया है। डिवाइडर बन जाने के बाद ग्रामीणों को मंदिर जाने के लिए भी डेढ़ किलोमीटर जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

ईस्टर्न पेरिफेरल से ककड़ीपुर तक समस्या
बागपत। गांव के बीच जगह-जगह डिवाइडर बनाए जा रहे हैं। गौरीपुर जवाहरनगर के अलावा अन्य कई गांव ऐसे हैं, जो दो हिस्सों में बंट जाएंगे। इससे ग्रामीणों के बीच आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें