फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक में किसानों के अग्रिम भुगतान कराने का लिया गया निर्णय

विज्ञापन
दोघट के किसान सेवा सहकारी समिति पर आयोजित बैठक में भाग लेते अधिकारी व पदाधिकारी - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। किसान सेवा सहकारी समिति दोघट के मिनी बैंक में हुए 45 लाख रुपये के घोटाले को लेकर सहकारी समिति पर सहकारिता अधिकारी एवं संचालक मंडल की बैठक हुई। इसमें विभागीय अनुमति प्राप्त कर किसानों का अग्रिम भुगतान कराने का निर्णय किया गया। एक सप्ताह बाद ही किसानों का भुगतान शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

किसान सेवा सहकारी समिति दोघट के मिनी बैंक में हुए 45 लाख रुपये के घोटाले को लेकर शनिवार को किसान सेवा सहकारी समिति दोघट पर बैठक हुई। इसमें सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक मोहसिन जमील ने कहा कि दोघट समिति में संचालित निक्षेप केंद्र, मिनी बैंक में हुए गबन की जांच विभागीय अधिकारियों द्वारा कराई गई। जांच में दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई कर अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू हो गई है। जांच अभी चल रही है। इसमें दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मिनी बैंक में खाता धारकों द्वारा जमा की गई धनराशि का प्रत्येक खाताधारक को भुगतान कराने की कार्रवाई कराई जा रही है। जांच में दोषी पाए कर्मचारियों, अधिकारियों के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए अपर जिला सहकारी अधिकारी बड़ौत राजीव शर्मा ने तहरीर दी है। इस मौके पर अपर जिला सहकारी अधिकारी बड़ौत राजीव शर्मा, एमडी संजय कुमार, समिति अध्यक्ष अनिता चौधरी, संचालक मंडल सदस्य कृष्णपाल शर्मा, नरेंद्र सिंह, राजीव कुमार, अतर सिंह, कृष्णपाल राठी, मुनेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें