फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीलर बीमार, एक हजार कार्ड धारकों का राशन वितरण अटका

विज्ञापन
विज्ञापन
राशन के लिए एक सप्ताह से दुकान का चक्कर लगा रहे कार्ड धारक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। आपूर्ति विभाग की अनदेखी से एक हजार कार्ड धारकों का राशन वितरण अटक गया है। राशन डीलर का स्वास्थ्य सही न होने के कारण नगर की एक दुकान पर वितरण शुरू नहीं हो पाया है। इसके बावजूद आपूर्ति विभाग ने दुकान को दूसरी दुकान से संबद्ध नहीं किया है। कार्ड धारक एक सप्ताह से राशन के लिए दुकान का चक्कर लगा रहे है।
शासन ने पात्र गृहस्थी और अंत्योदय कार्ड धारकों को माह में दो बार निशुल्क राशन वितरण के निर्देश दिए है। प्रथम चरण में उपभोक्ताओं को निशुल्क गेहूं व चावल के साथ एक किलो रिफाइंड तेल, एक किलो नमक व एक किलो चना और दूसरे चरण में गेहूं व चावल के वितरण के निर्देश है। दुकान संचालक आनंद प्रकाश गुप्ता ने स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण दो सप्ताह पूर्व राशन वितरण में असमर्थता जताई थी। मगर, आपूर्ति विभाग ने दूसरे राशन डीलर को वितरण की जिम्मेदारी देना जरूरी नहीं समझा। कार्ड धारक राशन की दुकान का चक्कर लगा रहे है। दुकान बंद होने के कारण उन्हें निराश लौटना पड़ रहा है। कार्ड धारक सतीश का कहना है कि राशन की दुकान बंद पड़ी है। दुकान पर राशन का वितरण नहीं हो रहा है। अमित कौशिक का कहना है कि विभाग की ओर से किसी दूसरे व्यक्ति को वितरण की जिम्मेेदारी नहीं दी है। उमलेश का कहना है कि वह चार दिन से लगातार दुकान के चक्कर लगा रही है, मगर दुकान बंद होने के कारण राशन नहीं मिला है। पिंकी, रमेश वर्मा, रीना, विमला, सुमन ने पूर्ति विभाग से राशन का वितरण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह जनवरी से शुरू हुआ था वितरण
राशन की दुकानों पर छह जनवरी से 15 जनवरी तक राशन का वितरण करने के निर्देश दिए गए थे। मगर, नगर में 1500 कार्डधारकों को राशन का वितरण शुरू नहीं हुआ है।
राशन डीलर की बीमारी के कारण राशन का वितरण नहीं हो पाया है। दूसरे डीलर को राशन वितरण की जिम्मेदारी दी गई है, शुक्रवार से राशन वितरण कराया जाएगा। - केबी सिंह, आपूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें