फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर हमला, दो महिला सहित छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव रटौल का मामला, पुलिस ने घायलों का कराया उपचार
विज्ञापन

फोटो नंबर 01केएआर 2
खेकड़ा। गांव रटौल में शनिवार की देर शाम आठ-दस लोगों ने घर में घुसकर एक परिवार पर लाठी-डंडों और तेज धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में दो महिला सहित छह लोग घायल हो गए। घायलों ने कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।
गांव रटौल निवासी शहजाद का किशोर पुत्र शोएब मूकबधिर है। शनिवार की शाम पड़ोस के एक युवक से उसका विवाद हो गया था। इसके बाद आरोपी युवक परिवार के 8-10 लोगों को लेकर उसके घर में घुस गया। आरोप है कि परिवार के लोगों पर लाठी-डंडों सरियों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में शोएब, शहजाद, समीर, सोहेल, सिमरा और निशा घायल हो गए। घायलों ने कोतवाली में पहुंचकर हमलावरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने सभी घायलों का रात में ही खेकड़ा सीएचसी में उपचार कराया। पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय चौधरी का कहना है कि पुलिस आरोपी हमलावरों की तलाश में जुटी है। जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनीपत से सिंघावली अहीर थाने में मुकदमा ट्रांसफर
बागपत। सोनीपत जनपद के थाने में दर्ज दुष्कर्म के मुकदमे की विवेचना सिंघावली अहीर थाने में ट्रांसफर कर दी गई। इसमें पीड़िता का आरोप है कि हापुड़ निवासी उसकी बहन के जेठ के लड़के ने उसे घर में अकेला पाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर उसे धमकी दी गई। इस मामले में सोनीपत में शिकायत की गई थी। इस मामले में सिंघावली अहीर थाना प्रभारी एनएस सिरोही का कहना है कि मुकदमे की जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें