किसानों पर जानलेवा हमला, दो घायल
बागपत। फैजुलापुर गांव के जंगल में शुक्रवार शाम गेहूं बुवाई करने गए किसानों पर आधा दर्जन लोगों ने धारदार हथियार व लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। इसमें दो किसान घायल गए। पुलिस को देख हमलावर भाग निकले। इस मामले में पीड़ित किसानों ने कोतवाली में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की।
घायल किसानों मेें अशोक कुमार व उसका भाई विकास पुत्रगण सुरते फैजुलापुर गांव का रहने वाले है। उनकी गांव के जंगल यमुना खादर में जमीन है। शुक्रवार की शाम दोनों भाई ट्रैक्टर से गेहूं बुवाई करने के लिए खेत गए थे। आरोप है कि वहां पर पहले से ही आधा दर्जन लोग धारदार हथियार व लाठी-डंडे लिए खड़े थे और गेहूं बुवाई करने से मना करने लगे और देखते ही देखते हमलावरों ने उन पर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। खेत में ट्रैक्टर छोड़कर दोनों भाईयों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो हमलावर वहां से भाग निकले। इस मामले मेें पीड़ित किसान अशोक ने कोतवाली पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।