फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीओ ने बागपत बीडीओ को जारी किया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। डीडीओ हुब लाल ने बागपत बीडीओ को क्षेत्र में पत्तियां और कूड़े जलाने की मामलों को न रोक पाने पर नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

जिले में वायु का प्रदूषण कम नहीं हो रहा है। पत्तियां और कूड़ा जलाने के मामले निरंतर सामने आ रहे है। इसे लेकर जिले के अफसरों को शासन से फटकार लग चुकी है। इसके बावजूद भी जिले में पत्तियां और कूड़ा जलाने के मामले नहीं रुक रहे है। कृषि विभाग के उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार की जांच में स्पष्ट हुआ है कि गांवों में कूड़ा करकट, गन्ने की पत्ती जलाने की घटना सामने आई है। डीडीओ हुबलाल ने बागपत बीडीओ स्मृति अवस्थी को नोटिस जारी किया है। जिस तरह से ग्राम पंचायतों में वायु प्रदूषण फैलाया जा रहा है, इससे स्पष्ट होता है कि शासकीय आदेशों का पालन कराने में लापरवाही बरती जा रही है। बीडीओ से स्पष्टीकरण मांगते ही वायु प्रदूषण रोकने के लिए अपने स्टाफ को आदेश जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही इस पर अंकुश नहीं लगने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें