फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीओ का चार्ज पीडी को दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिला विकास अधिकारी का चार्ज अब उपायुक्त एनआरएलएम से लेकर डीएम ने जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक को सौंप दिया है। डीडीओ हुबलाल का ट्रांसफर होने के बाद से उपायुक्त एनआरएम चार्ज संभाल रहे थे।
विज्ञापन

तत्कालीन डीडीओ हुबलाल का 20 जुलाई 2021 को ट्रांसफर होने के बाद जिला विकास अधिकारी का चार्ज उपायुक्त एनआरएलएम ब्रजभूषण सिंह को सौंप दिया गया था। बुधवार को डीएम ने जिला विकास अधिकारी का चार्ज बदल दिया। जिसमें डीएम ने उपायुक्त एनआरएलएम बीबी सिंह से जिला विकास अधिकारी का लेकर जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक विद्यानाथ शुक्ल को सौंप दिया। डीएम राजकमल यादव का कहना है कि परियोजना निदेशक को जिला विकास अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें