फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर खेल रहे बच्चे को डीसीएम चालक ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। बिजरौल गांव में घर के बाहर खेल रहे आठ वर्षीय बच्चे को डीसीएम चालक ने कुचल दिया। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने बच्चे का शव बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर रखकर जाम लाग दिया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम व सीओ ने ग्रामीणों को शांत कराया। उधर, कुछ ग्रामीणों ने डीसीएम चालक को पीछा कर पकड़ लिया और जमकर धुनाई पुलिस को साैंप दिया। उधर, बच्चे की मौत से परिजनों मेें कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

बिजरौल गांव निवासी मोहर सिंह उर्फ लीलू ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। दो दिन पूर्व ही पंजाब से लौटकर गांव आया था। मंगलवार की शाम मोहर उसका आठ वर्षीय बच्चा नितिन घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे डीसीएम चालक ने कुचल दिया और वहां से भाग निकला। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने बच्चे का शव बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर रखकर शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को भी ग्रामीणों ने खरी-खोटी सुनाई। हंगामा बढ़ने की सूचना पर एसडीएम दुर्गेश मिश्रा व सीओ आलोक सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने के बाद शव को उठवाकर मार्ग को आवागमन के लिए सुचारु कराया।
उधर, घटना के तुरंत बाद कुछ ग्रामीणों ने पीछा कर सीओ कार्यालय के पास डीसीएम चालक का दबोचा लिया और उसकी जमकर धुनाई की। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया गया। कोतवाल अजय शर्मा ने बताया कि मृतक के पिता मोहर सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पकड़ा गया चालक हरसौली का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें