फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल-पंट्रोल के दामों की बढ़ोत्तरी पर बिफरे रालोद कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि के विरोध में मंगलवार को रालोद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंप जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार को जिलाध्यक्ष सुखवीर सिंह गठीना के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील पहुंचे। उनका कहना था कि एक सप्ताह में डीजल व पेट्रोल के दाम में लगातार वृद्धि सरकार द्वारा की गई है। इससे जनता की कमर तोड़ने का काम किया गया है। पहले ही जनता कोरोना महामारी से जूझ रही है। लोगों के सब तरह के कारोबार बंद हो चुके है। जनमानस को जीवन व्यापन करने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। किसानों का बकाया गन्ना भुगतान व गेहूं खरीद का पैसा भी अभी तक नहीं मिला है। इसके बावजूद डीजल व पेट्रोल के दाम में वृद्धि आम जनता की मुश्किलें और बढ़ा दी गई है, इसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रालोद कार्यकर्ता इसकी घोर निंदा करते हैं। ज्ञापन देने वालों में रालोद नेता विश्वास चौधरी, युवा जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर, अरुण तोमर बोबी, सतेंद्र प्रमुख, इरफान मलिक व विकास शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें