फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारों को जानें बेटियां, उच्च शिक्षा हासिल कर बढ़े लक्ष्य की ओर : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारों को जानें बेटियां, उच्च शिक्षा हासिल कर बढ़े लक्ष्य की ओर : डीएम
विज्ञापन

डीएम ने वेबिनार से बच्चों व महिलाओं से किया संवाद
शिक्षित नारी दो कुलों को करती है रोशन
बागपत। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत बुधवार को डीएम शकुंतला गौतम ने एनआईसी में वेबिनार के माध्यम से बच्चों और महिलाओं से संवाद कर उन्हें महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूक किया। वेबिनार में बालिकाओं व महिलाओं ने यौन हिंसा, घरेलू हिंसा और दहेज हिंसा सुरक्षा तंत्र सुझाव की जानकारी दी। इसमें दो सौ से अधिक महिलाओं और बेटियों ने भाग लिया।
डीएम शकुंतला गौतम ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। मिशन शक्ति अभियान में बेटियां और महिलाएं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाना है।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि एक शिक्षित बेटी दो कुलों को रोशन करती है। उन्होंने राष्ट के निर्माण के लिए बेटियों को अच्छी शिक्षा व संस्कार देने का आह्वान किया। बेटियों में आत्मविश्वास को बढ़ावा देना ही मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य है। मिशन का उद्देश्य नारी शिक्षा, नारी सुरक्षा को बढ़ावा देना है। वन स्टॉप सेंटर पर हिंसा से पीड़ित महिलाओं को परामर्श, पुलिस सहायता, कानूनी चिकित्सा व सहायता और परामर्श सेवाएं की गई है। केंद्र पर बैंकिंग सुविधा हेतु बैंकिंग पटल एवं आधार कार्ड सेवा केंद्र भी बनाया है।
विज्ञापन

डीएम ने महिला हेल्प डेस्क पर घरेलू हिंसा से पीड़ित अहमदनगर की स्नेहा, बड़का की कुसुम, बसौद की संगीता, बड़ौली की चंद्रो, सूप की नीलम, बड़ावद की मुर्शीदा की समस्याओं को सुना और विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से सात मामलों को रेफर किया। डीएम ने मुजफ्फरनगर, सोनीपत, दिल्ली, गाजियाबाद चार मामले भी सुने। डीएम ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत वाद संवाद के माध्यम से बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन व उनके हक एवं अधिकार के विषय में बताया जा रहा है। इस मौके पर सीडीओ अभिराम त्रिवेदी, विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सारिब अली, स्वदेश कुमार शर्मा, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी भास्कर पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें