- पुलिस ने जिले भर में चलाया चेकिंग अभियान
- कोविड में 304, एमवीएक्ट में 146 चालान, 58 हजार का जुर्माना लगाया
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। पुलिस ने बुधवार को जिले भर में मास्क न पहनने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। गाइड लाइन व यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने जिले भर में कोविड-19 में 304 व एमवीएक्ट में 146 चालान कर 58 हजार रुपये का शमन शुल्क वसूला।
पुलिस ने बुधवार को निवाड़ा चेकपोस्ट, हिंडन चेकपोस्ट बालैनी, डूंडाहेडा , बरनावा, ककड़ीपुर चेकपोस्ट के अलावा मुख्य चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाया। नगर के मुख्य चौराहे राष्ट्रवंदना चौक पर सघन चेकिंग की गई।
कोतवाली पुलिस ने नगर के शौकत मार्केट, गांधी बाजार, यमुना रोड, कोर्ट रोड पर चेकिंग कर कोविड़-19 के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर चालान किए। बुधवार को जिले भर में कोविड़-19 व एमवीएक्ट में 450 चालान कर 58 हजार दो सौ 50 रुपये का शमन शुल्क वसूला गया। इसमें कोविड़-19 में 304 चालान कर 20 हजार सौ रुपये व एमवीएक्ट में 146 चालान कर 38 हजार एक सौ 50 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
पैदल मार्च निकाला
बागपत। सीओ सदर ओमपाल सिंह के निर्देशन में बुधवार को कोतवाली प्रभारी एनएस सिरोही व पुलिस ने नगर में पैदल मार्च निकालकर लोगों को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक किया। पुलिस ने लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए मास्क व सोशल डिस्टेंस का पालन करने के निर्देश दिए।