फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुहारी गांव में तीन दिवसीय इनामी दांगी कबड्डी प्रतियोगिता शुरू

Mon, 10 Oct 2016 01:57 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
खिलाडि़यों का परिचय कर कबड्डी का शुभारंम करते सतीश चौधरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागपत। लुहारी गांव में तीन दिवसीय इनामी दांगी कबड्डी प्रतियोगिता रविवार से शुरू हुई। पहले दिन मलकपुर और मुजफ्फरनगर के रसूलपुर काकड़ा गांव की टीम विजय हुई।  
विज्ञापन


इस  प्रतियोगिता का शुभारंभ रालोद नेता और पूर्व जिला पंचायत सदस्य सतीश चौधरी ने फीता काटकर किया। इसके बाद खिलाड़ियों ने कबड्डी खेलकर लोगों का दिल जीत लिया। सतीश चौधरी के मुताबिक गाधी और रसूलपुर काकड़ा गांव की टीम के बीच कबड्डी हुई।

इसमें रसूलपुर काकड़ा के धुरंधरों ने गाधी की टीम को मात देकर जीत दर्ज की। इसके बाद मलकपुर और सोनीपत की टीम के बीच कबड्डी प्रतियोगिता खेली गई। इसमें मलकपुर की टीम विजय हुई। तीसरा मैच मलकपुर हिमालय और रोहतक की टीम के बीच खेला गया। इसमें भी मलकपुर हिमालय की टीम विजय हुई। 
विज्ञापन


 इस प्रतियोगिता का संचालन ब्रहमपाल दरोगा ने किया। अनिल दांगी और चौधरी ओमप्रकाश ने रेफरी की भूमिका निभाई। कमेटी में अनुज, जयपाल, अशोक प्रधान, विरेंद्र सिंह, कुलदीप, रणधीर, प्रमोद पटवारी शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें