मुजफ्फरनगर के चरथावल में सांप्रदायिक सौहार्द के प्रतीक घाट मेले में काला जादू की आड़ में डांसरों का अश्लील डांस कराया जा रहा था। अश्लील डांस का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने आयोजकों को सख्त हिदायद दी और पुलिस टीम लगा दी है।
फाग से अगले दिन कस्बे में घाट मेले की परंपरा सदियों पुरानी है। तीन काला जादू के पंडाल लगे हैं। लेकिन ठेकेदार काला जादू की आड़ में भीड़ बढ़ाने के लिए डांसरों का अश्लील डांस परोसते है।