फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: मेले में परोसा जा रहा अश्लील डांस, वीडियो देख हरकत में आई पुलिस, संचालकों को दी सख्त हिदायत

Thu, 28 Mar 2024 08:47 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में मेले में काला जादू की आड़ में अश्लील डांस परोसा जा रहा है। वहीं, अश्लील डांस का वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई है।
विज्ञापन
मेले की आड़ में चल रहा अश्लील डांस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के चरथावल में सांप्रदायिक सौहार्द के प्रतीक घाट मेले में काला जादू की आड़ में डांसरों का अश्लील डांस कराया जा रहा था। अश्लील डांस का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने आयोजकों को सख्त हिदायद दी और पुलिस टीम लगा दी है।

विज्ञापन


फाग से अगले दिन कस्बे में घाट मेले की परंपरा सदियों पुरानी है। तीन काला जादू के पंडाल लगे हैं। लेकिन ठेकेदार काला जादू की आड़ में भीड़ बढ़ाने के लिए डांसरों का अश्लील डांस परोसते है।

हालांकि, इस संबंध में प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली गई। कई बार दर्शक नोट लुटाते हैं, जिससे दर्शकों में विवाद की आशंका रहती है। अश्लील डांस का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई। मौके पर जाकर पुलिस ने काला जादू के बीच में किसी तरह के डांसरों का नृत्य नहीं दिखाने की सख्त हिदायद दी।

यह भी पढ़ें: मेरठ लोकसभा सीट: सपा में टिकट को लेकर घमासान, दावेदारों का लखनऊ में डेरा, जोर-आजमाइश जारी
विज्ञापन

बताया गया कि बृहस्पतिवार को मेले का अंतिम दिन है। थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने मेले में किसी तरह के अश्लील डांस दिखाने से इंकार किया है। उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में आने पर पुलिस टीम लगा दी है। अश्लील डांस दिखाया गया तो संचालकों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें: Meerut: उज्जैन जा रहे बहसूमा के एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत, हरियाणा के मेवात में हुआ हादसा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें