फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली मिलन कार्यक्रम में खूब थिरके भाजपा कार्यकर्ता व अन्य लोग

विज्ञापन
बागपत के चौहान एंक्लेव में योगेश धामा का स्वागत करते लोग - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। जिले भर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। लोगों ने जहां जमकर अबीर गुलाल उड़ाया, वहीं डीजे और ढोल की थाप पर खूब मस्ती की। सामाजिक संगठनों के अलावा राजनीतिक लोगों के यहां होली मिलन मनाया गया।
विज्ञापन

बागपत नगर में चौहान एंक्लेव में शनिवार शाम को होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ढोल की थाप पर भाजपा कार्यकर्ता व अन्य लोग खूब थिरके। होली के गीत भी गाए गए। नवनिर्वाचित विधायक योगेश धामा का लोगों का फूल माला डालकर स्वागत किया। विधायक योगेश धामा ने कहा कि यहां के लोगों ने उनको जीत दिलाकर होली की खुशियों को बढ़ा दिया है। इस दौरान जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर, यशवीर उर्फ मिंटू चौहान, अजय चौहान, सुधीर कुमार, अरविंद उर्फ बिल्लू राणा, सुधारस चौहान, भगवत सिंह चौहान, प्रहलाद चौहान, नीरज चौहान, राजेंद्र चौहान, श्रीनिवास चौहान, सुदेश चौहान, नीरज नैन, राजेश चौहान, राकेश आर्य, प्रेमपाल चौहान, कुलदीप भारद्वाज, शेखर चौहान, अजब गुर्जर, अश्विनी शर्मा, देवेंद्र धामा, उदय चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें